तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पीएम मित्र पार्क भारत के अगले प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पीएम मित्र पार्क भारत के अगले प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

पूरे भारत में, पीएम मित्र की परिकल्पना बड़े पैमाने पर साकार हो रही है – वैश्विक वस्त्र मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की स्थिति को मजबूत कर रही है और रोजगार को केंद्र में रखते हुए औद्योगिक विकास को गति दे रही है। मध्य प्रदेश के धार स्थित पीएम मित्र पार्क में मिली शानदार गति के बाद, अब दक्षिण भारत में भी विकास की रफ्तार तेज हो रही है।

पीएम मित्र पार्क विरुधनगर के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को 23 निवेशकों को 190.44 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की, जिससे लगभग ₹2,192.21 करोड़ के प्रतिबद्ध निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ और 15000 रोजगार सृजित करने की क्षमता पैदा हुई - यह उद्योग जगत के दिग्गजों के बीच पार्क की विश्वसनीयता और दीर्घकालिक क्षमता का एक सशक्त समर्थन है।

Published On : March 2, 2026
नए अपडेट
PM MITRA Assistant Ask anything about PM MITRA Parks Be specific in your question